भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती ।

सिरोही , राजस्थान ।

रिपोर्ट ,रमेश सुथार

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मनकी बात सुनी यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड है।एवम एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता और श्रेष्ठ विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान चीतों को लेकर अहम जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी घोषणा यह कि 28 सितंबर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर होगा।पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है त्योहारों पर पैकिंग के लिए पॉलिथीन बैग्स का भी बहुत इस्तेमाल होता रहा है । स्वच्छता के पर्वों पर पॉलिथीन जो कि एक नुकसानकारक कचरा है। ये भी हमारे पर्वों की भावना के खिलाफ है। इसलिए, हम स्थानीय स्तर पर बने हुए नॉन प्लास्टिक बैग का ही इस्तेमाल करें। हमारे यहां टके, सूतके, केले के, ऐसे कितने ही पारंपरिक बैग का चलन एक बार फिर से बढ़ रहा है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम त्योहारों के अवसर पर इनको बढ़ावा दें, और स्वच्छता के साथ अपने और पर्यावरण के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें ।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया अब इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि फिजिकल और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत ज्यादा कारगर है। विशेषकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी मुश्किलों में योग से बहुत मदद मिलती है। योग की ऐसी ही शक्ति को देखते हुए 21 जून को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना तय किया हुआ है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारत के एक और प्रयास को चिन्हित किया है, उसे सम्मानित किया है।पीएम मोदी ने कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने। एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास उनका सपना था।राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य है।

दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया।पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर आई टी के संभाग प्रभारी हितेश ओझा,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण,मंडल महामंत्री जबर सिंह चौहान,नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल,अजय भट्ट,हरी किशन रावल, बाबू सिंह माकरोड़ा,रिक्षित सिंह,इंदर सिंह मकवाना,जीतू खत्री,सुनील गुप्ता,रमजान खान,कपूर पटेल,शैतान सिंह,गोविंद सैनी,इरशाद खान,गोविंद सिंह बारठ,शिवलाल जीनगर,भंवर माली,दमयंती डाबी,सहित कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

विज्ञापन

Share.
Leave A Reply