राज्यपाल कलराज मिश्र प्रवास के बाद जयपुर के लिए हुए रवाना सिरोही(हरीश दवे), राज्यपाल कलराज मिश्र माउंट आबू ग्रीष्मकालीन प्रवास 15 दिन बाद गुरूवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन से जयपुर रवाना हुए। राज्यपाल कलराज मिश्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया तत्पश्चात् मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा, पुलिस महानिरीक्षक जयनारायण शेर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी शुभमंगला, उपखंड अधिकारी गोविन्दसिंह इत्यादी ने राज्यपाल को विदाई दी। इस मौकेे पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपस्थित सभी जनों का आभार ज्ञापित किया एवं औपचारिक वार्ता की।
Author: admin
बिपर जॉय चक्रवात, सरकार कर रही सुरक्षा प्रबन्ध,सड़के असुरक्षित पर सुरक्षा में उजड़े झोपड़े, सिरोही नगर परिषद क्षेत्र की हर सड़क असुरक्षित, भूमिहीन संपत्ति विहीन, घुमंतू, अशिक्षित तबके को क्या कभी मिलेंगे आवास? सिरोही(हरीश दवे), पूरा देश और विश्व बिपर जॉय तूफान के कहर व बचाव के यत्न में लगा हुआ है वही सिरोही नगर की असुरक्षित सड़क व चौराहो पे अवेद्ध पार्किंग व सुनियोजित तरीके से नगर परिषद व पार्षदो व राजनीतिक सरंक्षण में मांडवा हनुमान जी,एयर लाइन होटल से साई लक्ष्मी होटल ट्रांसपोर्ट नगर,पैलेस रोड, गोयली चौराहे, पैलेस रोड, अहिंसा सर्किल से गौरव पथ कॉर्नर,सदर बाजार,सरजवाव दरवाजा भीतर…
राज्यपाल सचिवालय राजभवन, जयपुर *राज्यपाल ने श्री रघुनाथ जी मंदिर में दर्शन किए *माउंट आबू, (हरीश दवे) , राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को माउंट आबू में नक्की झील के किनारे सर्वेश्वर श्री रघुनाथ जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने श्री रघुनाथ मंदिर में स्थापित भगवान की छवि को दिव्य, अलौकिक बताया।राज्यपाल ने रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बाद में, राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर पुजारी से धर्म-अध्यात्म पर चर्चा- विमर्श भी किया।
*राज्यपाल ने किया मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा का अनावरण* माउंट आबू,(हरीश दवे), राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माउंट आबू स्थित मेजर शैतान सिंह पार्क में बुधवार को मरणोपरांत परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री मिश्र ने मेजर शैतान सिंह की वीरता, साहस और देश के लिए किए बलिदान को स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री जीतू राणा भी उपस्थित रहे।
जिले में मंहगाई राहत कैंप से आमजन को मिल रहा है लाभ सिरोही(हरीश दवे) , जिला कलक्टर डाॅ भंवरलाल ने आबूरोड पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाम्बुडी चल रहें मंहगाई राहत शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां लगे काउटर का भी निरीक्षण किया। शिविर में लाभार्थियों को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड की प्रगति की जानकारी ली के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कैपों में छाया, पानी एवं आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए साथ ही दिए जाने वाले कार्ड के बारें में लाभार्थी को जानकारी दें । जिला कलक्टर ने उपस्थित जनों से आव्हान किया कि…
महंगाई राहत कैंप में उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन आवंटित । सिरोही(हरीश दवे), आमजन को लाभ पहुंचाने के प्रयास में राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। महंगाई राहत कैंप में पिंडवाडा ब्लॉक के कालामहादेव खेड़ा के उपस्वास्थ्य केन्द्र हेतु मौके पर उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार व तहसीलदार पिंडवाड़ा द्वारा जमीन आवंटन कर मौक़े पर ही आदेश ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिंडवाड़ा डॉ. भूपेंद्रप्रताप सिंह को सुपुर्द किया गया। बीसीएमओ डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कलामहादेव खेड़ा के उप स्वास्थ्य केन्द्र हेतु जमीन आवंटन होने पर स्थाई भवन का निर्माण हो सकेगा जिससे आमजन…
जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी ने राज्यपाल से भेंट कर सिरोही जिले की समस्याओं से अवगत करवाया। सिरोही(हरीश दवे) , जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी ने माउंट आबू में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट कर सिरोही जिले की समस्याओं के बारे में ज्ञापन देकर बताया कि बत्तीसा बांध के पानी को 6 फिट के 6 पाइप द्वारा सीधा पानी धानता बांध से अंगोर बांध व पड़ीव बांध में पहुंचने की मांग की। जिससे सिरोही शहर के पीने के पानी व किसानों के कुओ में पानी की समस्या को हल होगी। साथ ही माही बांध का पानी सिरोही जिले में लाने…
रेवदर मे मिशन लाइफ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन । पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता–विधायक जगसीराम कोली सिरोही(हरीश दवे) , केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही द्वारा श्रीमती चंद्रावल गुप्ता महाविद्यालय,रेवदर में मिशन लाइफ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक जगसी राम कोली,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूनम सिंह,से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल,अमराराम मेघवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महिपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एन शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह नाथावत के आतिथ्य में आयोजित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली ने…
*माउण्ट आबू के विकास के लिए राज्यपाल ने दिए निर्देश* *’इको फ्रेण्डली’ माउण्ट आबू बनाने के हों प्रयास* *‘‘चम्पा गुफा‘‘ के जीर्णोद्वार के हों प्रयास -राज्यपाल* माउंट आबू(हरीश दवे) , राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के आबू पर्वत प्रवास की साक्षी ‘‘चम्पा गुफा‘‘ का जीर्णोद्वार करने, आबू को ’इको फ्रेण्डली’ पर्यटन स्थल बनाने, गोल्फ मैदान को अनाधिकृत अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आबू पर्वत आने वाले वाहनों में ‘कचरा संग्रहण थैला’ रखे जाने का भी सुझाव दिया है ताकि माउण्ट को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखे जाने के…