रेवदर मे मिशन लाइफ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता–विधायक जगसीराम कोली
सिरोही(हरीश दवे) ,
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही द्वारा श्रीमती चंद्रावल गुप्ता महाविद्यालय,रेवदर में मिशन लाइफ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक जगसी राम कोली,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूनम सिंह,से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल,अमराराम मेघवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महिपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एन शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह नाथावत के आतिथ्य में आयोजित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली ने कहां की युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो प्रकृति की रक्षा करते हैं,प्रकृति उनकी रक्षा करती हैं।उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाने की अपील की। जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कहाॅ कि हम सभी अपनी जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलाव करके ईंधन,ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर भी विचार रखे।से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने युवाओं को ईधन एवं उर्जा का व्यर्थ खपत करने की बजाए सुविचारित तरीके से उपयोग को जीवन शैली में अपनाने की आवश्यकता बताया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूनम सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाने में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए कपड़े एवं जूट की बनी थैलियों का उपयोग करने की आवश्यकता बताया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो सिरोही के इकाई प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत करके मिशन लाइफ कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। गहलोत ने युवा पीढ़ी से पर्यावरण के अनुरूप जीवनशैली अपनाने की अपील की। कृषि पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह नाथावत ने मिशन लाइफ पर विचार रखते हुए वर्षा जल संरक्षण,ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ एस.एन शर्मा ने मिशन लाइफ पर विचार रखते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन महाविद्यालय के व्याख्याता कलावती चावरिया ने किया। मिशन लाइफ पर पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

