सिवेरा/पिंडवाड़ा , सिरोही। समर कैंप के पांचवे दिन पालको और ग्रामीणों को बच्चों ने सुनाई रोचक कहानियां । पिंडवाड़ा- सरकारी शिक्षकों की स्वैच्छिक पहल व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक के 6 राजकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में संचालित समर कैंप के पांचवे दिवस बच्चों व अभिभावकों के साथ ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की । कैम्प के पांचवे दिवस राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलिया सिवेरा के बच्चों ने उपस्थित पालको / ग्रामीण व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को चार दिवस की लर्निंग खेल-खेल में शिक्षण कौशल विकास पर्यावरण की जानकारी दी । पानी बचाओ,पेड़ बचाओ, चित्रात्मक…
Author: admin
सिरोही, राजस्थान। समाज सेवा शिविर में वन विभाग की टीम ने दी जानकारी । आज रा उ मा स्कूल सिवेरा में 15 दिवसीय शिविर के पांचवे दिन वन विभाग की टीम में अंजू चौहान ने छात्र छात्राओं के जंगली जानवरों के रहन सहन खान पान पशु पक्षियों के जीवन के बारे में बारीकी से जानकारी दी । जिसमे इन जीवों के प्रति अपने कर्तव्य के बारे में विस्तृत से बताया ये सब जानकारी चित्रों व मॉडल से दी इन्होंने कहा कि पर्यावरण में इन जीवों का बहुत महत्व है गर्मियों में इनके लिए पानी के महत्व के बारे में बताया…
जालोर/मोदरान । जगमाल सिंह राजपुरोहित , मोदरान रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर एक टिकट दलाल गिरफ्तार , 6आरक्षित टिकट बरामद । समदडी-भीलडी रेल मार्ग के मोदरान रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल जोधपुर एंव सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल जोधपुर के निर्देशानुसार उपस्थित उप निरीक्षक सुनिल कुमार , हैड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार व हैंड कांस्टेबल नरेश सिंह की टीम द्वारा अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मोदरान रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कार्यालय पर वातानुकूलित श्रेणी के तत्काल आरक्षण के समय दबिश देकर एक व्यक्ति को पकडा गया तथा उससे आरक्षण…
सिरोही । राजस्थान । क्रिकेट वार्ड कप एवं महिला कप -2023 रविवार से प्रारंभ । (हरीश दवे) , शहर का मिनी आईपीएल एवं महिला क्रिकेट कप का भव्य उद्धघाटन समारोह 21 मई रविवार प्रातःकाल 9.00 बजे अरविन्द पवेलियन सिरोही पर प्रारम्भ होगा । नगर परिषद , सिरोही के आयुक्त सुशील राजपुरोहित के अनुसार खेल मैदानों की तैयारी का जायजा लेने खेल प्रेमी और ऊर्जावान विधायक संयम लोढा़ अरविन्द पवेलियन पहुँचे और दोनों ही खेल मैदानों पर निर्मित पिच का अवलोकन किया । और जिला क्रिकेट संघ एव परिषद के सहयोगियों की भुरी भुरी प्रशंसा की। व आयोजन मण्डल से सम्पूर्ण जानकारी ली,…
सिरोही, राजस्थान। रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन बने समाजसेवी प्रकाश प्रजापति (हरीश दवे), इन्डियन रेड क्रॉस सोसायटी की सिरोही जिला कार्यकारणी गठित हुई| जिसमे पदेन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमिटी में समाजसेवी प्रकाश प्रजापति चैयरमेन , डॉ. अजय सिंघला वाइज चैयरमेन, गणपत सिंह देवड़ा सचिव , रघुभाई माली कोषाध्यक्ष बनाए गए | रेड क्रोस सोसायटी सदस्य महेंद्र मेवाडा, रतन बाफना ,राजेंद्र रावल ,डॉ. नूर मोहम्मद , फ़तेह सिंह राव ,मीठालाल माली , मुकेश रावल , भगवानदास अग्रवाल , कल्पेश जैन ,सुभाष कुमावत , अतुल रावल कार्यकारणी में बनाये गए | सोसायटी चैयरमेन समाजसेवी प्रकाश प्रजापति लायंस क्लब, रोटरी क्लब सहित अनेकों…
पिंडवाड़ा , सिरोही / राजस्थान । पिता के सपने को साकार कर दिखाया । झाडोली में रा उ मा स्कूल झाडोली के अभिमन्यु सिंह गौर पुत्र स्व अर्जुन सिंह गौर जो मूलतः सिरोही निवासी है और किराए के मकान में रहते है इसके पिताजी बीमार रहते थे और उनका सपना था कि बेटा अच्छे परसेंटेज लाये मगर गत मई में अचानक देहावसान को गया परिवार की आर्थिक हालात खराब हो गई । मगर बेटे ने हिम्मत नही हारी और 8 घण्टे पढ़ाई करके विज्ञान में बोर्ड में 90 प्रतिशत प्राप्त करके पिताजी के सपने को पूरा कर दिखाया आगे अभिजीत…
मुंबई । इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। *रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला* *2 हजार के नोट को वापस लेने का फैसला* *2000 के नोट का सरकुलेशन बंद होगा* *अब नहीं छपेंगे 2000 के नोट* *बाजार में मौजूद 2000 के नोट वैद्य रहेंगे* *भारतीय रिजर्व बैंक ने लिया फैसला, ₹2000 रुपये के नोट होंगे चलन से बाहर, बैंक जमा करेगी 2000 रुपये के नोट* *RBI 2000 रुपये के नोट लेगी वापस, दो हजार के नोट का सर्कुलेशन बंद होगा, हालांकि 2000 के मौजूदा नोट चलते रहेंगे, 30 सितंबर 2023 तक लोग 2000 के नोट बैंक में जमा कर बदलवा सकेंगे…
सिरोही(हरीश दवे) श्री शनिदेव धाम मंदिर पर शनिदेव जयंती धूमधाम से सम्पन्न । पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री शनिदेव धाम मंदिर उडावारा, नया सानवाड़ा पर शुक्रवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई। प्रातः काल स यज्ञ एवं पूजा अर्चना के साथ शनिदेव भगवान का विशेष श्रुंगार कर आंगी रचाई गई । एवं दोहपर 12 बजे बाद महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे शनिदेव भक्तो ने जयकारों के उदघोष के साथ आरती में भाग लेकर तेल माला चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण हेतु प्रार्थना की। तत्पश्चात आये दर्शनालुओ एवं श्रद्धालुओ हेतु भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमे सिरोही, पिंडवाड़ा, बालदा राजपुरा, नया सानवाड़ा सहित आस पास के सैकड़ों शानिभक्तो ने भाग…
*मानव जीवन के इतिहास में जब भी भक्ति की बात आती है, हनुमान जी का नाम सबसे पहले- संयम लोढ़ा* *गोयली में श्री बाल हनुमानजी का वार्षिक महोत्सव आयोजित* *सिरोही(हरीश दवे )विधायक संयम लोढ़ा ने कहा की मानव जीवन के इतिहास में जब भी भक्ति की बात आती है हनुमान जी का नाम सबसे पहले आता है। हमारा सौभाग्य है कि सनातन धर्म संस्कृति में हमारा जन्म हुआ है। और उसमें भी राजस्थान में हुआ और उसमें भी सिरोही जिले में हुआ है। सिरोही नगरी देवों की नगरी है। लोढ़ा गोयली गांव की इंद्रापुरी कॉलोनी में श्री बाल हनुमानजी के…
जिला हॉकी संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष, रणजी स्मिथ सचिव, सिरोही(हरीश दवे), हॉकी राजस्थान के निर्देशन में हॉकी सिरोही संघ के एजीएम बैठक एवं चुनाव समीपवर्ती डोडुआ गांव में रूपम रिसोर्ट में संपन्न हुआ। बैठक में हॉकी सिरोही से मान्यता प्राप्त 11 क्लब के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने बैठक में भाग लिया चुनाव में जिला सचिव ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव की प्रक्रिया के बारे में संबोधन किया बैठक में चुनाव अधिकारी रमेश दहिया ने हॉकी राजस्थान के पर्यवेक्षक मदन सिंह जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह चौहान राजस्थान ओलंपिक संघ…