*अब मेरा पहला प्रयास सिरोही राजस्थान का नंबर वन जिला बने – संयम लोढ़ा*

कालंद्री में घांची समाज का नवम प्रतिभावन छात्र छात्रा सम्मान समारोह

सिरोही(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा ने कहां कि अब मेरा पहला प्रयास सिरोही राजस्थान का नंबर वन जिला बने। सिरोही में 300 करोड की लागत के बाहर सडको की स्वीकृति हुई है वहीं 17 करोड की सडके इसी माह डीएमएफटी के तहत स्वीकृत की गई है जिससे अब सिरोही के विकास में चार चांद लगेगे। हमारे सिरोही के प्रतिभावन बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नही जाना पडेगा। सिरोही में सभी कॉलेज खोलकर विद्यार्थियों की राह आसान की है। लोढा कांलद्री में घांची समाज रामसीन परगना द्वारा घांची समाज शिक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवम प्रतिभावन छात्र छात्रा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि घांची समाज के लिए बहुत गौरव की बात है कि कल जो यूपीएससी का परीक्षा परिणाम आया है उसमें घांची समाज के पाली जिले में रहने वाले राकेश कुमार का नाम आया है। हमारे बच्चो में बहुत प्रतिभा छिपी हुई रहती है बस हमे उसे तराशने की जरूरत है। उन्होंने समाज से आव्हान किया अपने बच्चो को उच्च शिक्षा तक अध्ययन जरूर करवाये। उन्होंने कहां कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाये ताकि वे आगे चलकर देश व समाज का नाम रोशन करे। आने वाला समय कैसा हो, अगर हम शिक्षित होगे तो हर परिस्थिति का मुकाबला करने में सक्षम होगे। विधायक संयम लोढा ने कहां किघांची समाज ने जब भी किसी भी कार्य को लेकर याद किया है मैने प्राथमिकता पर उस कार्य को पूरा करने की कोशिश की है और आगे भी करूंगा। सिरोही के विकास में कोई कमी नही रखी है। सिरोही के प्रत्येक बच्चा उच्च शिक्षा तक अध्ययन करे इसलिए मैने सिरोही में अनेको कॉलेज खोले है।विधायक संयम लोढा का घांची समाज रामसीन परगना के सदस्यों ने फूल मालाओं एवं सिरोही की तलवार भेंट कर स्वागत सत्कार किया। लोढा ने समाज के लोगो से मुलाकात कर शनि महाराज के दर्शन कर सभी की खुशहाली की कामना की।विधायक संयम लोढा व भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने नवम प्रतिभावन छात्र छात्रा सम्मान समारोह में विज्ञान वर्ग में रामसीन निवासी प्रथम श्रवण कुमार छगनलाल परमार, वाणिज्य वर्ग में पालडी निवासी प्रदीप कुमार जगदीश बोराणा, कला वर्ग में रामसीन निवासी मुकेश कुमार शंकरलाल परमार सहित समाजके होनहार छात्र छात्राओं को लोढा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसअवसर पर घांची समाज पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, पूर्व प्रधानरेवदर छगनलाल घांची, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेश परमार, हरजीभाई दरगाजी, हरीजी भाई भीखाराम गहलोत, हंसाराम गहलोत, समरताराम घांची, रतन भाटी, प्रवीण घांची, छगनलाल घांची, रतनलाल घांची, कैलाश भाई घांची, नरेन्द्र मोदी, नून सरपंच नैन सिंह राजपुरोहित, मोहब्बत नगर सरपंच अर्जुन सिंह तंवर, पुनित अग्रवाल जावाल सहित बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थितथे।

Share.
Leave A Reply