लुम्बाराम चौधरी ने स्टेट हाइवे टोल टैक्स बैंड करने की मांग की।
मांग पूरी नही करने पर दिया जाएगा धरना प्रदर्शन : चौधरी
सिरोही(हरीश दवे),
भाजपा जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर के मार्फ़त दिया ज्ञापन। ज्ञापन में बताया कि सिरोही से मंडार स्टेट हाइवे रोड का टोल टेक्स दिनांक 19.07.2022 को पूरा होना था मगर कोविड व अन्य किसी कारण वश समय को आगे बढ़ाकर दिनांक 19.01.2023 को टोल बंद करने का राजस्थान सरकार द्वारा निर्णय हुआ था मगर आज दिन तक जनता से टोल का पैसा वसूल हो रहा है हमने पहले भी इस टोल वसूली के बंद करने हेतु गत 23फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिला कलेक्टर द्वारा ज्ञापन देकर बताया की अवैध टोल वसूली को बंध करवाये | साथ ही सिरोही प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी को भी गत 4 मार्च को हमारे द्वारा टोल वसूली के सन्दर्भ में ज्ञापन दिया गया | मगर राजस्थान सरकार की तरफ से जब 6 माह दिनांक 19.07.2022 से 19.01.2023 तक टोल टेक्स की अवधि बढाई गई | उस समय टोल ठेकेदारों से सही एग्रीमेंट बनाया गया होता तो टोल ठेकेदार को न्यायालय में जाने का मोका नहीं मिलता।राजस्थान सरकार व टोल ठेकेदार की मिली भगत होने से न्यायालय में सही जवाब पेस नहीं किया जा रहा है इसी कारण से 6 माह में 7 बार टोल की अवधि न्यायालय द्वारा बढाई गई |लेकिन सरकार द्वारा सही पेरवी नहीं करने के कारण साफ़ जाहिर होता है की बार बार दिनांक आगे बढ़ने से भारी भष्ट्राचार की बू आ रही है अगर राजस्थान सरकार इस प्रकार ढिलाई करेगी तो जिले की जनता सहन नहीं करेगी और राजस्थान सरकार के खिलाफ टोल नाके पर धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी समस्त जवाबदारी राजस्थान सरकार की रहेगी और अगर 7 दिन में टोल टेक्स बंद करवाने के सन्दर्भ में कोई कार्यवाही हुई है तो हमें मजबूर होकर टोल नाके पर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की रहेगी।
