आबुरोंड/ सिरोही ,

मानपुर के ओपेरा सिनेमा हॉल में “द केरला स्टोरी” मूवी को देखने उमड़ी महिलाएं ।

फिल्म देखने से पहले हनुमान चालीसा का किया पाठ ।

भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित,सतीश सेटी,पालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा प्रकाश माली आदि रहे मौजूद ।

.आबूरोड में इन दिनों द केरला स्टोरी मूवी धूम मचा रही है इसी कड़ी में आज मंगलवार “द केरला स्टोरी” मूवी देखने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई वही फिल्म देखने से पहले जिला भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण लाल पुरोहित आयोजन कर्ता व भाजपा के महामंत्री सतीश सेटी नगर पालिका के उपाध्यक्ष रवि शर्मा समाजसेवी आकाश माली आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर फिल्म का आयोजन मानपुर के ओपेरा सिनेमा हॉल में किया गया।

जहां सभी शहर की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ इस फिल्म को देखा साथ ही महिलाओं ने फिल्म देखने के बाद इस फिल्म को काफी ऐतिहासिक बताया इस फिल्म को देखने के लिए शहरी व ग्रामीण अंचलों की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला इस दरमियान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

Share.
Leave A Reply