Author: admin

रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे) देव झुलनी एकादशी के अवसर पर महलो से निकली पालकियों के दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब । राजमहल पदम् जी मन्दिर से राजसी ठाठ में निकली ठाकुर जी की पालकी, पूरे गन्तव्य मार्ग से लाखेलाव तालाब तक हजारो श्रद्धालु दर्शन को उमड़े,पुलिस का तगड़ा बन्दोवस्त। जिला मुख्यालय पर देव झुलनी एकादशी पर्व आज धूमधाम से मनाया गया ।शुभ मुहूर्त में नगर के देवालयों के मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। इस अवसर पर भी सेकड़ो वर्ष की परिपाटी में सिरोही राजदरबार के राजमन्दिर में ठाकुर जी की विधिवत पूजा अर्चना महाराज देवतसिंह ने की व राजपरिवार के…

Read More

बीसूका के लक्ष्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंः- डाॅ चन्द्रभान रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे) बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डाॅ. चन्द्रभान ने बीस सूत्री कार्यक्रम को गरीबों के आर्थिक उन्नयन एवं क्षेत्र के सर्वागीण विकास के महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के लक्ष्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डाॅ. चन्द्रभान आज कृषि आत्मा सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी का कर्तव्य है कि वे गरीब व पिछडे लोगों को…

Read More

विधायक लोढा के नेतृत्व में डॉ चन्द्रभान का किया स्वागत । रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे) बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति उपाध्यक्ष एवं राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान के सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर जिला क्लक्टर डॉ भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने भी डॉ चन्द्रभान से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरीश चौधरी, पीसीसी सचिव निम्बाराम गरासिया, सभापति महेंद्र मेवाड़ा, लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी, उप सभापति जितेंद्र सिंघी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र एरन, पूर्व…

Read More

सरपंच पति पर समाधि मन्दिर तोड़ने के मामले को लेकर लामबंद हुआ गोस्वामी समाज। रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे) । निकटवर्ती गोयली ग्राम पंचायत सरपंच के पति निम्बा राम देवासी पर सारणेश्वर जी महादेव मंदिर के बाहर 100 वर्ष प्राचीन गोस्वामी समाज की समाधि (मंदिर) तोड़ने के विरोध मे आक्रोशित गोस्वामी एकजुट हुआ व साधु संत समाज के अध्यक्ष ओमकार गिरीजी सरोत्रा के साथ अनेक सन्त महात्माओ व गोस्वामी समाज पाली के अध्यक्ष दिनेश पुरी जाखोड़ा , सिरोही जिला अध्यक्ष जगदीश पर्वत गोस्वामी, सचिव प्रभूनाथ गोस्वामी, राजेंद्र पुरी व गणमान्य नागरिको ने जिला प्रशाषन को ज्ञापन सौपा व बीडीओ व तहसीलदार सिरोही…

Read More

कंटीली झाड़ियां और झुके बबूल बने परेशानी का सबब। सिरोही/ रिपोर्ट सुरेश पुरोहित, निकटतम पाड़ीव कस्बें के डोरिया वाला कृषि फॉर्म जाने वाले रास्ते से होते हुए जावाल,उड़ जाने वाले कच्चे मार्ग पर आसपास के सभी कुएं में कंटीली झाड़ियां और बबूल के झुके पेड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इन कंटीली झाड़ियों और पेड़ों की लटकती टहनियों के कारण हादसों का अंदेशा बना हुआ है। और बरसात के मौसम में इस कच्चे मार्ग पर कीचड़ जमा होने से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। आस-पास के…

Read More

अंबाजी मंदिर की गणपति प्रतिमा का किया विसर्जन। सिरोही/पाड़ीव कस्बे के अम्बाजी मंदिर में श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा 11 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया गया। जिसमे प्रतिदिन सैकड़ो भक्तो का तांता लगा रहा। गुरुवार त्रयोदशी को श्री अंबाजी मंदिर में मुख्य अतिथि पाडीव ठाकुर साहब समरवीरसिंह देवड़ा,महंत मंगलपुरी महाराज के हाथों से 108 दीपक की महाआरती की गई,उसके बाद भक्तो में खीर की प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्रवार शाम को अंनत चतुर्दशी को भगवान गणेश को अंतिम बिदाई दी गई। एवं पूरे गांव में डीजे पर नाचते गाते हुए वरघोड़ा निकाला गया। वरघोडा अम्बाजी मंदिर से रवाना होकर कंमेरी…

Read More

क्षमा मांगने से ज्यादा ज़रूरी है क्षमा करना – ब्रह्मचारी देवेंद्र भाईजी खामेमि सव्वजीवे, सव्वे जीवा खमंतु मे।मित्ती मे सव्वभूएसु , वेरं मज्झं न केणई। अर्थात: सब जीवों को मै क्षमा करता हूं,सब जीव मुझे क्षमा करे। सब जीवो से मेरा मैत्री भाव रहे, किसी से वैर-भाव नही है, मेरे गलतियों के लिए मुझे क्षमा कीजिये। यह वाक्य परंपरागत जरूर है, मगर विशेष आशय रखता है। इसके अनुसार क्षमा मांगने से ज्यादा जरूरी क्षमा करना है। क्षमा देने से आप अन्य समस्त जीवों को अभयदान देते हैं और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। तब आप संयम और विवेक…

Read More

रिपोर्ट,सिरोही(हरीश दवे) गोयली से सारणेश्वरजी तक बनेगी सडक, विधायक लोढा ने की घोषणा । क्षेत्रपाल भगवान के वार्षिक मेले में विधायक संयम लोढा ने लिया भाग । गोयली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खेतलाजी मंदिर तक रोड लाईट लगाने की भी घोषणा की । शहर के निकटवर्ती ग्राम गोयली में क्षेत्रपाल भगवान के वार्षिक मेले में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने शिरकत कर क्षेत्रपाल भगवान के दर्शन कर सभी के खुशहाली के लिए प्रार्थना की। विधायक संयम लोढा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाडे के साथ स्वागत किया। क्षेत्रपाल विकास एवं मेला कमेटी ने विधायक लोढा को साफा व…

Read More

रिपोर्ट, सिरोही / हरीश दवे विधायक संयम लोढा ने बावली चौराहे से महादेवजी मंदिर तक सडक निर्माण कराने की घोषणा की ।श्री वारेश्वरी माताजी वार्षिकोत्सव स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित । श्री वारेश्वरी माताजी वार्षिकोत्सव स्नेहमिलन कार्यक्रम बावली मे विधायक संयम लोढा ने भाग लेकर माताजी के दर्शन किये। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा से ग्रामीणों ने बावली चौराहे गुदरिया वाली पानी की टंकी से महादेवजी मंदिर तक 1 किमी सडक़ निर्माण कार्य करवाने का आग्रह किया। विधायक लोढा को ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त है, सडक निर्माण कार्य होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में अधिक सुविधा…

Read More

उदयपुर/सिरोही , रिपोर्ट (हरीश दवे) समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति  “राजस्थान गौरव पुरस्कार”से सम्मानित । उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय  के स्वामी विवेकानंद सभागार हाल में ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गुरुवंदम कार्यक्रम में समाजसेवी कार्यो  हेतु सिरोही निवासी समाजसेवी प्रकाश प्रजापति को “ राजस्थान गौरव पुरूस्कार -2022” से सम्मानित किया गया |  समाजसेवी प्रजापाति को  समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. परीन सोमानी ,निदेशक –स्किल डेवलोपमेंट,लन्दन (यूके), विशिष्ठ अतिथि पूर्व गृह सचिव डॉ. डी.आर. जोधावत , जिला प्रमुख उदयपुर-ममता कुंवर  ,संस्था अध्यक्ष इंजी. राहुल कुमार की उपस्तिथि में  प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।इससे पूर्व  प्रजापति समाजसेवी कार्यो हेतु ‘विजेता-चेंजमेकर ह्यूमैनिटी अवार्ड ,लायंस क्लब के प्रान्तीय अधिवेशन में बहुप्रन्तीय मानवीय सेवा रत्न , प्रान्तीय सेवा रत्न, सम्भागीय अधिवेशनों में सात  बार संभाग रत्न , सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष,  समेत इनके सेवा कार्यो हेतु जिला कलेक्टर सिरोही द्वारा 4 बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता /गणतंत्र दिवस समारोह में एवं जयपुर में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  द्वारा सम्मानित एवं  कई बार अन्य पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।इसलिये मिला अवार्ड:पिछले 23 वर्षो से रक्तदान, देहदान, सहित पीडितार्थ समाजसेवा से जुड़े समाजसेवी  प्रकाश प्रजापाति ने सिरोही 24 घंटे में कभी भी दिन हो या रात आवश्यकता पड़ने पर जिला मुख्यालय सहित 35 से 40 किलोमीटर के दायरे में आपस पास के गांवों में अभी तक साढ़े  9 वर्षो में एक हजार से ज्यादा (कुल 1017) शवो को गंतव्य स्थान पर पहुचाया । वही पिछले गत  2 वर्ष  के कोरोना संक्रमण काल मे लोग जीवित इंसानो के पास भी एक दूसरे के पास जाने कतरा रहे वही समाजसेवी प्रकाश प्रजापति मुर्दा शवो को भी बेख़ौफ़ अपने जान की परवाह किये बगैर  सवा तीन सौ के करीब शवो को जिसमे कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव), कोरोना संदिग्ध, लावारिश लाशो का अंतिम संस्कार करने  सहित अन्य शवो को  गंतव्य स्थान पर पहुचाया। जिसमे कोरोना संक्रमण काल की भयानक दूसरी लहर के मध्य अप्रेल, मई के 32 दिनों में 94 कोरोना संक्रमित,लावारिश लाशो सहित अन्यो को शमशान घाट पहुचा कर अंतिम संस्कार करवाया। प्रजापाति  सेवा कार्य  हेतू पिछले दो दशक से पीडितार्थ  मानवीय सेवा  में 24 धंटे हमेशा स्वयं तन, मन धन से तत्पर रहते है,जो कार्य अभी तक कर रहे है। प्रजापाति ने मरणोपरांत देहदान संकल्प प्रक्रिया भी कर रखी है एवं अनेको लोगो का देहदान संकल्प का संकल्प प्रक्रिया करवा रहे है।

Read More