पिंडवाड़ा/ राजस्थान
रिपोर्ट, चंदनमल प्रजापत
प्रजापति कुंभकार समाज की पिंडवाड़ा तहसील स्तरीय मीटिंग का आयोजन कोदरला सभा भवन मैं जिला अध्यक्ष नारायण लाल मारोठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
इस मीटिंग में अधिक से अधिक समाज बंधुओं ने अपनी अपनी राय विचार समाज के सामने रखें । जिसमें से समाज के अग्रणी कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव पास किए ।
दीपावली पर तहसील स्तरीय स्नेह मिलन रखना एवं स्नेह मिलन में छात्र छात्राओं को सम्मानित करना और समाज के प्रत्येक घर से एक एक पेड़ लगाने की भी अपील की उसके बाद वर्तमान में चल रही गायों में लंबी बीमारी के लिए भी सहायता करने की बातें की सभी समाज बंधुओं में समाज के प्रति जोश देखने को मिला तहसील अध्यक्ष मोहनलाल मारोठिया ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त कियाजिला अध्यक्ष नारायण जी मारोठिया तहसील अध्यक्ष मोहन जी मारोठिया और वरिष्ठ समाज बंधु चंपालाल जी रघुनाथ जी पुनाराम जी भूबाराम जी रमेश जी हेमाराम जी चंदन जी तारा रामजी हरजी राम जी खीमा जी कन्यालाल जी तथा अधिक संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे
