समग्र शिक्षक संघ का अधिवेशन 23 को सरूपगंज में,तैयारिया जोरो पर।
सिरोही/ राजस्थान, रिपोर्ट – हरीश दवे
राजस्थान समग्र शिक्षक संघ की बैठक गायत्री आश्रम स्वरूपगंज में प्रदेशाध्यक्ष डॉ उदयसिह डिगार के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 23 एवं 24 सितंबर को आयोजित होने वाला जिला शैक्षिक अधिवेशन सरूपगंज में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष अमर सिंह केर ने बताया कि बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रकाश राजपुरोहित, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद सिंह नितोड़ा, सकाराम डागी, राजकुमार खीचड़, टीकाराम कलबी, विनोद मीणा, सतीश पुरोहित आदि की देखरेख में तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। सरूपगंज में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में शिक्षकों, प्रबोधको, पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, पंचायत सहायक, कस्तूरबा गांधी स्टाफ, समेत विभिन्न कैडेसृ की मांगों के साथ शिक्षक, शिक्षार्थी एवं राष्ट्रहित के प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को प्रेषित किए जाएंगे ।सम्मेलन में अतिथि सम्मान , पाठ्यक्रम पर चर्चा, राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर विभिन्न शैक्षिक आयामों, नो बैग डे, शिक्षा के बढ़ते कदम आदि की समीक्षा कर सुझाव राज्य सरकार को प्रेषित किए जाएंगे। सम्मेलन स्थल पर भोजन, आवास, पारितोषिक वितरण ,स्वागत, स्मृति चिन्ह वितरण, सेवानिवृत्त सम्मान, समिति, सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति इत्यादि का गठन शीघ्र किया जाएगा।।
