पिण्डवाड़ा,राजस्थान । बेजुबान प्राणियों की सेवा में समर्पित विवेकानंद बस्ती के स्वयंसेवक, घर-घर लगाए परिंडेपिंडवाड़ा | विवेकानंद बस्ती के स्वयंसेवकों ने जीव-दया और सेवा समर्पण भाव की एक अनूठी मिसाल पेश की है। बस्ती के युवाओं और स्वयंसेवकों द्वारा न केवल मानव सेवा, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।चींटियों से लेकर पक्षियों तक का ख्यालस्वयंसेवकों द्वारा प्रकृति के चक्र को बनाए रखने के लिए चींटियों हेतु नारियल में आटा भरकर जमीन में दबाया जा रहा है, जो उनके लिए चार-पांच माह के भोजन का प्रबंध करता है। वहीं, बंदरों को फल-सब्जियां, कुत्तों…
Author: admin
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । पिंडवाड़ा में उमड़ा जनसैलाब: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ के सम्मान और रक्षा हेतु राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनपिंडवाड़ा | गौ माता के प्राणों की रक्षा और उन्हें उचित सम्मान दिलाने के लिए आज पिंडवाड़ा तहसील में ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। विभिन्न हिंदू संगठनों, गौ भक्तों और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर सन्यास आश्रम से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।भजन-कीर्तन के साथ सन्यास आश्रम से पैदल मार्चसोमवार प्रातः 9:00 बजे नगर के सन्यास आश्रम परिसर में हजारों गौ भक्त एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संतों…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । सेवा ही संगठन की पहचान है भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा इस भीषण गर्मी में किए गए सेवा कार्य वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा 30–35 किलोमीटर दूर तक पानी के टैंकर पहुंचाकर मूक प्राणियों की प्यास बुझाना एक अत्यंत पुनीत कार्य है।जालौर शाखा द्वारा 33.5 क्विंटल हरा चारा, पानी का टैंकर तथा पक्षियों के लिए चुग्गा एवं परिंडे की व्यवस्था करना सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।पिंडवाड़ा शाखा द्वारा 100 परिंडे लगाकर पक्षियों के जीवन संरक्षण का जो प्रयास किया गया है, वह भी अत्यंत सराहनीय है। ऐसे सेवाभावी कार्य…
पिण्डवाड़ा,राजस्थान । कौशल विकास केंद्र के प्रमाण पत्र वितरण समारोह में अतिथियों ने युवाओं को किया प्रेरितपिंडवाड़ा, 23 अप्रैल आज स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में वर्धमान संस्कृति सेवाधाम मुंबई एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जैन समाज के सहयोग से आयोजित ‘निशुल्क महावीर कौशल विकास केंद्र’ का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में कौशल विकास प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती के समक्ष द्वीप प्रवजलन कर की गई । वनवासी कल्याण परिषद, पिंडवाड़ा के संगठन मंत्री अशोक जी सेन ने…
सिरोही, राजस्थान । (चौथमल सूर्याल ) भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का व्यापक असर, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापनसिरोही। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर चौधरी विकास पटेल और भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आह्वान पर मंगलवार, 23 अप्रैल को घोषित ‘भारत बंद’ का सिरोही जिला मुख्यालय पर व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और अतिरिक्त जिला कलेक्टर को चौथे चरण का ज्ञापन सौंपा।प्रमुख मांगें और मुद्देआंदोलनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । सिवेरा जैन तीर्थ में मनाया ध्वजारोहण व वार्षिकोत्सव सिवेरा जैन तीर्थ में श्री शांतिनाथ भगवान जिनालय का वार्षिकोत्सव व ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ धुमघाम से मनाया गया है सेठ कल्याणजी परमानंदजी पेढी सिरोही की ओर से इस अवसर पर जिनालय में पूजा आराधना अभिषेक किया गया और महिला मंडल द्वारा पूजा पढ़ाई गई ।इस अवसर ध्वजारोहण कायमी ध्वजा के लाभार्थी श्री शांतिलालजी रूपचंदजी चौहान परिवार रोहिडा की ओर से किया गया उक्त जानकारी सेठ कल्याणजी परमानंदजी पेढी बामणवाडजी प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा दी गई।
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । भाजपा संगठन की मजबूती और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर जनापुर सर्कल पर चर्चापिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता को गति देते हुए जनापुर सर्कल पर भव्य स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच एवं एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जी सिंधल का पिंडवाड़ा आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया।दुपट्टा पहनाकर हुआ भव्य स्वागतभाजपा मंडल पिंडवाड़ा की जिला कार्यकारिणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर यती, मंडल उपाध्यक्ष शंकर हीरागर एवं आबूरोड से आए स्वयं उपाध्याय के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पदाधिकारियों का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांगपिण्डवाडा में सोमवार को गोगाजी मंदिर तालाब क्षेत्र पिण्डवाडा में “गो सम्मान आव्हान अभियान ” के तहत बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें संभाग प्रचारक श्री गजेन्द्रसिंहजी द्वारा मार्ग दर्शन प्रदान हुआ।आगामी ज्ञापन प्रस्तुति व हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा तय की गई।साध्वी प्रज्ञा दीदीजी ने सभी गोभक्तों व अधिक से अधिक संख्या बल से हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता निभा कर 27 अप्रैल को ज्ञापन के लिए अपना अमुल्य समय निकाल कर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया है।
सिरोही, राजस्थान । पिण्डवाड़ा 16 अप्रेल, भारत विकास परिषद शाखा पिण्डवाड़ा द्वारा गर्मी से राहत प्रदान कराने हेतु ठंडी छाछ का वितरण किया गया।परिषद के विजय प्रकाश गौतम ने बताया कि गर्मी का मौसम प्रारम्भ हो चुका है तथा दिन में लू लगने का खतरा बना रहता है ऐसे में गर्मी से कुछ हद तक राहत प्रदान करने व गर्मी से बचाव हेतु नियमित छाछ का उपयोग करने हेतु नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा पिण्डवाड़ा सिविल न्यायालय के सामने ठंडी छाछ का वितरण किया गया । उनके अनुसार 15 अप्रैल को स्वर्गीय बसन्तीलाल गुप्ता की स्मृति…
माउण्ट आबू, राजस्थान । अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के आबू राज आगमन पर किया स्वागत । अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक के आबू राज आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया एवं शिष्टाचार भेंट की ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने पर्वतीय पर्यटन स्थल राज्यपाल से आबू राज के इतिहास एवं विकास से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की ।