सरूपगंज, राजस्थान ।

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आदर्श विद्या मंदिर भारजा में हुआ वृक्षारोपण
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में प्रोएक एनर्जी लिमिटेड, आबूरोड के सहयोग से हरियालो राजस्थान-2026 अभियान के अंतर्गत श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, भारजा में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.आर. सियाग (पर्यावरण अभियंता एवं क्षेत्रीय अधिकारी) रहे। विशिष्ट अतिथि भवानी सिंह जाला, अरविंद शर्मा जिला संस्कार प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित , विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत सहित विद्या मंदिर परिवार, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यामंदिर परिसर में छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बी आर सियाग द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। प्लास्टिक मुक्त करना एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए सभी भैया बहनों को बताई दो थीम 1 वृक्षारोपण करना 2 प्लास्टिक मुक्त करना तथा पर्यावरण के लिए अच्छा संदेश दिया
विद्या मंदिर के मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि हरियालो राजस्थान-2026 अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्या मंदिर के आचार्यगण, राजेंद्र देवासी भरत कुमार कैलाश चौधरी हेमंत माली भंवर घांची रामलाल देवासी राहुल परिहार भवानी लाल ,भैया बहिन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बी आर सियाग द्वारा संदेश दिया कि एक हजार पौधे लगाने से शुरुआत की गई है इससे ओर अधिक लगाने का और संकल्प लिया गया
“एक पेड़ – अनेक पीढ़ियों का जीवन। आइए, मिलकर हरियाला राजस्थान बनाने का संकल्प लें।”

Share.
Leave A Reply