
पिण्डवाड़ा,राजस्थान ।
पिण्डवाडा 9 मई, भारत विकास परिषद शाखा पिण्डवाडा द्वारा आज वनवासी कल्याण परिषद् द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाडा में छात्राओं के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण के सम्बन्ध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परिषद् के जसवंत सिंह चौहान के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भूपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा छात्राओं को एच.पी.वी. एवं सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा एच.पी.वी. टीका किस प्रकार इस वायरस से बचाव करता है इसके बारे में बताया गया। चिकित्साधिकारी के मार्गदर्शन से छात्राओं की टीका के संबंध में भ्रांतियां दूर होने से उनके द्वारा टीका लगवाने की सहमति प्रकट की गई। परिषद् के अध्यक्ष द्वारा खण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के अंत में परिषद् अध्यक्ष द्वारा आभार प्रकट किया गया। विद्यालय संस्था प्रधान सुरेंद्र सिंह द्वारा परिषद् के प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में परिषद् के शाखा अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, कल्याणी सिंह, महेश ओझा व विद्यालय के संस्था प्रधान सुरेंद्र सिंह, सुभाष गुर्जर, कुसुम गुर्जर व छात्राओं ने भाग लिया।
