
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
सेवा ही संगठन की पहचान है
भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा इस भीषण गर्मी में किए गए सेवा कार्य वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक हैं।
जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा 30–35 किलोमीटर दूर तक पानी के टैंकर पहुंचाकर मूक प्राणियों की प्यास बुझाना एक अत्यंत पुनीत कार्य है।
जालौर शाखा द्वारा 33.5 क्विंटल हरा चारा, पानी का टैंकर तथा पक्षियों के लिए चुग्गा एवं परिंडे की व्यवस्था करना सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
पिंडवाड़ा शाखा द्वारा 100 परिंडे लगाकर पक्षियों के जीवन संरक्षण का जो प्रयास किया गया है, वह भी अत्यंत सराहनीय है।
ऐसे सेवाभावी कार्य न केवल समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं, बल्कि मानवता के सच्चे मूल्यों को भी जीवंत रखते हैं।
