पिण्डवाड़ा,राजस्थान ।

कौशल विकास केंद्र के प्रमाण पत्र वितरण समारोह में अतिथियों ने युवाओं को किया प्रेरित
​पिंडवाड़ा, 23 अप्रैल आज स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में वर्धमान संस्कृति सेवाधाम मुंबई एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जैन समाज के सहयोग से आयोजित ‘निशुल्क महावीर कौशल विकास केंद्र’ का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में कौशल विकास प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
​कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती के समक्ष द्वीप प्रवजलन कर की गई । वनवासी कल्याण परिषद, पिंडवाड़ा के संगठन मंत्री अशोक जी सेन ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का विधिवत परिचय कराया तथा उपरणे, तस्वीर एवं उपहार भेंट कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात, वर्धमान संस्कृति सेवाधाम मुंबई के प्रेसिडेंट महेश जी जैन ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की और कौशल विकास केंद्र के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आबू पिंडवाड़ा के विधायक समाराम जी गरासिया एवं उपखंड अधिकारी नरेंद्र जी जांगिड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल ही आज के युग की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश जी कुलमी ने अपने उद्बोधन में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया और युवाओं को अपने हुनर से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका पिंडवाड़ा के अधिशाषी अधिकारी योगेश जी आचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी कौशल के महत्व को रेखांकित किया।
​ समारोह के दौरान स्थानीय पत्रकारों भरत जी गर्ग,राहुल जी रावल,सुरेश कुमार जी, भरत जी टांक,हडमत सिंह जी को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है।
​इस समारोह का एक अत्यंत भावुक और सराहनीय क्षण तब आया, जब समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘निःशुल्क मोक्ष रथ’ की निःस्वार्थ सेवाएँ प्रदान करने वाले मुकेश भाई रावल को अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंच से उनकी सेवा भावना की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
​अंत में मुख्य अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने अपने कर-कमलों से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का प्रभावी और सफल संचालन नरेश जी गोस्वामी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी ओजस्वी शैली से कार्यक्रम में रोचकता बनाए रखी। वनवासी कल्याण परिषद के जिला मंत्री लाडूराम जी गरासिया ने आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।
​इस अवसर पर धनाराम जी मीणा भाजपा ST मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, सह शिक्षा प्रमुख नवल राम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल जी, लाइंस क्लब के मुकेश भाई रावल, वर्धमान संस्कृति सेवाधाम मुम्बई के प्रेसिडेंट महेश भाई जैन एवं प्रवीण भाई जैन, किरण भाई जैन , नरेंद्र भाई जैन, भरत भाई जैन, महेश भाई राठौड़, अध्यक्ष जैन संघ पिंडवाड़ा, तरुण भाई राठौड़, तरुण बी जैन,भाजपा से महावीर जी यति,कल्पेश जी सोनी, कमलेश राजगुरु, राकेश जी सोनी, गोगाजी ट्रस्ट मंडल से नारायण जी सोनी,धर्माराम जी गहलोत, काशीराम रावल,प्रवीण कुमार जी जीनगर , सोमाराम प्रजापत,वनवासी कल्याण परिषद से महेश जी व्यास, किशोर जी रावल, सतीश कुमार जी, रमेश कुमार जी ,सुरेन्द्र सिंह जी भाटी,जसवंत सिंह जी डाबी, प्रबंध समिति से शकुंतला जी सोनी,विक्रम जी रावल एवं
स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply