
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग
पिण्डवाडा में सोमवार को गोगाजी मंदिर तालाब क्षेत्र पिण्डवाडा में “गो सम्मान आव्हान अभियान ” के तहत बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें संभाग प्रचारक श्री गजेन्द्रसिंहजी द्वारा मार्ग दर्शन प्रदान हुआ।
आगामी ज्ञापन प्रस्तुति व हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा तय की गई।
साध्वी प्रज्ञा दीदीजी ने सभी गोभक्तों व अधिक से अधिक संख्या बल से हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता निभा कर 27 अप्रैल को ज्ञापन के लिए अपना अमुल्य समय निकाल कर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया है।
