माउण्ट आबू, राजस्थान ।

आबू पर्वत में योग शिविर एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन
आबू पर्वत। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र, आबू पर्वत के तत्वावधान में तथा पतंजलि योगपीठ परिवार हरियाणा के सहयोग से योग शिविर एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और साहसिक भावना का विकास करना है।
शिविर के दौरान प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. संजय कुमार ईश कुमार आर्य राज्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं चंद्रपाल योगी राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति सुरेंद्र पाल बडेसरा मंडल प्रभारी प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योग के माध्यम से निरोग रहने के सरल एवं प्रभावी उपाय सिखाए जाएंगे।
इसके साथ ही शिविर में पदयात्रा, रस्सी संबंधी गतिविधियां, खेलकूद एवं अन्य साहसिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना का विकास हो सके।
आयोजकों के अनुसार यह शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा
