
आगजनी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश
झाड़ोली/ पिण्डवाड़ा ।
आगजनी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश
झाडोली ग्राम में सिवेरा सर्कल स्थित सब्जी विक्रेता प्रताप माली की दूकान के बहार किसी अज्ञात उपद्रवी द्वारा आग लगाने से दुकान के बहार पडे प्लास्टिक कैरेट,छपरे, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर खाक हुआ।
गौरतलब है कि प्रातःकाल के समय आग की लपटों से हडकंप मच गया व ग्रामवासियों के सहयोग से आग को बुझाने से पहले काफी आर्थिक नुकसान हुआ गनीमत रहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
झाडोली व्यापार मण्डल के सभी व्यापारियों में इस प्रकार की घटना से भारी आक्रोश है।
व्यापार मण्डल के सभी व्यापारियों ने सामुहिक रूप से पीड़ित दुकानदार के साथ पिण्डवाडा पुलिस थाना में अज्ञात असामाजिक तत्व के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई व अनुरोध किया गया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जावे ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नही हो सके।
