पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

नई झाड़ोली में पेयजल का सोलर प्लांट खराब लोग पेयजल को तरसते

झाड़ोली / पिंडवाड़ा : विधायक मद से 5 वर्ष से संचालित सोलर प्लान 20 दिन से खराब पड़ा है जिससे आसपास के लोगों को पेयजल की भयंकर।समस्या हो रही है विधायक मद से यह खोदा गया था जिस पर सूर्य ऊर्जा द्वारा करीब 5000 लीटर की टंकी भरती थी और लोग बिना लाइट के भी पानी भरते थे मगर 20 दिन से यह बंद पड़ा हुआ है लोगो को यह सुविधा नहीं मिल रही है समाज सेवी जसवंत सिंह चौहान को पता लगते ही यह जानकारी दी अगर जल्दी ठीक हो जाए तो लोगो को समस्या नहीं होगी क्यों कि आगे गर्मियां आने वाली है इस प्लान से क्षेत्र के सभी लोगों को लाभ मिल रहा था। साथ ही यह सिवेरा रोड पर स्थित होने से चलते राहगीर भी अपनी प्यास बुझाया करते थे ।

Share.
Leave A Reply