
मेघवाल वास बस्ती में ‘संस्कृति प्रवाह परीक्षा’ का हुआ सफल आयोजन
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में(सिरोही) आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, भारजा द्वारा संचालित बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र, मेघवाल वास में भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ‘संस्कृति प्रवाह परीक्षा’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
संस्कार केंद्र के संचालक भरत कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में बस्ती के अनेक भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति, महापुरुषों के जीवन और नैतिक मूल्यों से अवगत कराना है। आयोजन को सफल बनाने में प्रभारी पोपट लाल रोहिन पालक के रु में राहुल परिहार का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने भैया बहिनों का मार्गदर्शन किया और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। संस्कार केंद्र के सेवा प्रमुख रुपेश भाई प्रजापति के साधिन्य में परीक्षा का आयोजन हुआ
परीक्षा के दौरान भैया बहिन अनुशासित रूप से फर्श पर बैठकर अपना प्रश्न-पत्र हल करते नजर आए। केंद्र की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजनों से भैया बहिनों में न केवल बौद्धिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि उनमें अपनी जड़ों के प्रति गर्व का भाव भी जागृत होता है। इस अवसर पर बस्ती के अभिभावकों ने भी संस्कार केंद्र के इस प्रयास की सराहना की।
