
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
हाउस होल्ड सर्वे का किया निरीक्षण .
प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मिले और राज्य का कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं रहे इस प्लान के तहत शिक्षा विभाग हाउस होल्ड सर्वे करवा रही है जिसमें झाड़ोली में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शैतान सिंह खींची द्वारा 19 वार्डो का सर्वे करवाया जा रहा है जिसमें अध्यापक और अध्यापिकाएं घर घर जाकर सर्वे कर रही है सर्वे में नामांकन बढ़ाने हेतु 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी से जोड़ना और जो बच्चे किसी कारणवश गत वर्ष ड्राप आउट हुए उनको पुनः स्कूल से जोड़ना और जो बच्चे 6 वर्ष से ऊपर उम्र के है उन्हें विद्यालय के जोड़ना ये कार्य सर्वे में कराए जा रहे है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे प्रत्येक घर से विवरण लेकर ऑनलाइन करना सम्मिलित है इसी के तहत आज नई झाड़ोली के वार्ड 15 और 16 में प्रवेशोत्सव निरीक्षण प्रभारी सुरेश कुमार प्रधानाचार्य तुरंगी ने निरीक्षण करके निर्देश दिए और कहा कि सर्वे में कोई कमी नहीं रहे ।
