पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

गरासिया समाज पिण्डवाडा ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न कुरितियां व शिक्षा प्रवेशोत्सव पर विशेष चिंतन
गरासिया समाज विकास सेवा समिति पिंडवाड़ा ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय बैठक प्रभुराम लोटाणा ब्लॉक अध्यक्ष कि अध्यक्षता मे गोपेश्वरजी महादेव मंदिर प्रांगण वरली में संपन्न हुई बैठक में समाज में चल रही कुरीतियां लोकाई मे एक ही व्यक्ति को रडापा ओडाया जाएगा व मृत्यु पर एक ही कौटिया रहेगा मुख्य रूप से यह दो बातों को लेकर विशेष निर्णय कर प्रतिबंध लगाया गया है तथा अपराध प्रवृति को कम करना व शिक्षा पर जोर देने के लिए पटेलों से विशेष चिंतन किया गया वर्तमान समय में चल रहे विधालय के प्रवेशोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लेना अपने क्षेत्र कोई भी बालक शिक्षा से वंचित नहीं रहे इस पर भी विशेष चर्चा कि गई इस अवसर पर विधायक समाराम गरासिया समाज के जिला सलाहकार अण्दाराम चण्डेला छोगाराम मुदरला अण्दाराम मोरडू, वरली प्रशासक बाबुभाई गरासिया जिला कोषाध्यक्ष भावाराम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंछाराम, मेघाराम पंचायत समिति सदस्य, सोहनलाल अध्यक्ष पत्थर घड़ाई, जुमाराम फुलाबाई दिताराम अध्यापक सिवेरा,रण्छाराम एडवोकेट सिंगाराम लाडूराम लसाराम पटेल, गलबाराम पटेल लोटाणा,रमेश कुमार पटेल, पपुराम सिवेरा, सवाराम शान्तीलाल राजकुमार सहित काफी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे
