
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ (राष्ट्रीय )खंड -पिंडवाड़ा ,कार्यकर्ता बैठक प्रशिक्षण का आयोजन
बाबूलाल शिवलाल जोगतार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंडवाड़ा में जिला संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम और खंड अध्यक्ष नारायण लाल पुरोहित की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
जिसमें सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा एवं संगठन के वार्षिक कार्यक्रम एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में परिचर्चा की गई संगठन मंत्री मंत्री ने सदस्यता अभियान 15 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक संकुलवार कार्यकर्ता को लक्ष्य आवंटन कर उपलब्धि शत प्रतिशत हासिल की जानी है, संगठन के वार्षिक कार्यक्रम जिसमें वर्ष प्रतिपदा , सामाजिक समरसता दिवस, कर्तव्य बोध दिवस, जन जागरण , गुरु वंदन कार्यक्रम हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ अभियान से श्रेष्ठ आदर्श विद्यालय व्यवस्था का निर्माण,कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
खंड अध्यक्ष नारायण लाल पुरोहित ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण पर आवेदन मांगे ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उच्च अधिकारियों से वार्ता कर किया जा सके।
जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन वन एवं विद्यालय में प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाने के लिए संगठन द्वारा कार्यशालाओं के आयोजन पर अपने विचार प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर महिला मंत्री
रश्मि मीना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मगनलाल प्रजापत, सीता मनामा, सोनू रोत,गीता कुमारी मीणा, सुरेश कुमार गर्ग, हिंदू राम डाबी ,भंवरलाल देवासी ,अमृतलाल पुरोहित ,प्रकाश कुमार प्रजापत, सुरेश कुमार गर्ग पुखराज गुरु, पर्वत सिंह राठौड़, तुकाराम वैष्णव, सुरेश कुमार घांची आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
