
पिण्डवाड़ा,राजस्थान ।
झाड़ोली में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया .
झाड़ोली में हनुमान मंदिर पर जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी मूर्ति को सजाया गया था मंदिर पर आकर्षक डेकोरेशन देखने लायक था दिन भर आसपास के गांवों से लोग अपने आराध्य देव को रोट चढ़ाने आ रहे थे रात को बंसल एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें लाल लंगोटा भजन पर नृत्य कलाकारों द्वारा सुंदर प्रसूति दी गई निर्वाणी भजन पर लोगो ने समूह बनाकर नृत्य किया गया रात की आरती में लोगो ने भाग लिया और गांव के कुशलता की कामना की गांव के इस मेले का समस्त खर्च भामाशाह नारायण लाल धुलाजी भाटी द्वारा किया गया था गांव की हनुमान कमेटी ने उनका स्वागत किया ।

