
झाड़ोली (पिंडवाड़ा) ,
रिपोर्ट: पीराराम प्रजापत,
झाडोली में रामनवमी की विराट शोभायात्रा आयोजित
झाडोली ग्राम में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के तत्वावधान में रामजन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
मध्याह्न पश्चात समस्त रामभक्त ग्रामवासी गाँव मध्य मुख्य बाजार हनुमान मंदिर परिसर में एकत्रित हुए।
आस पास के गाँवों से भी रामभक्तों की भीड़ दिनभर रही। सभी अतिथियों व सन्तों का स्वागत सत्कार व बहुमान ग्रामवासियों द्वारा किया गया। जगदीश गिरी जी महाराज जी ने सभी को आशीर्वाद दिया ।
मुख्य वक्ता तीर्थगीरि महाराज ने बताया कि प्रभु रामलला के जीवन चित्रण का वर्णन कर सभी को अपनी जीवन शैली में उतार कर मर्यादित व संस्कारपुर्ण दिनचर्या पर बल दिया।
महंत अरविंदपुरी ने कहा कि धर्म रक्षा से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता होनी चाहिए।

विहिप विभाग मंत्री लक्ष्मण रावल के अनुसार सामाजिक समरसता का भाव परस्पर होना चाहिए।
बहन बेटियों की सुरक्षा, साधु सन्तो की रक्षा, मठ मंदिर की रक्षा एवं गोरक्षा के लिए बजरंगी तत्पर रहते हैं।
शोभायात्रा में द्धारीकाधीश का चल स्वरूप झांकी व बिसात पदयात्रा आकर्षण का केंद्र रही जिसमें सभी ग्रामवासियों को मनमोहक व भक्तमय वातावरण बना।
शोभायात्रा में राम दरबार व देवी स्वरूप बाल झांकी ,दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा शौर्य शक्ति प्रदर्शन,वनवासी वालर नृत्य,बजरंग दल शौर्य शक्ति प्रदर्शन, लवजिहाद झांकी व सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति डीजे के आध्यात्मिक गायन में नृत्य प्रस्तुत किया गया।
व्यापार मण्डल झाडोली ने सामुहिक निर्णय द्वारा मध्याह्न पश्चात प्रतिष्ठानों को बन्द रख कर तन मन धन से सहयोग समर्पण दिया व पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
शोभायात्रा गाँव के चिन्हित मार्ग से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर सामुहिक आरती व प्रसाद वितरित कर रात्रिकालीन भजन कीर्तन कार्यक्रम किया।
विहिप झाडोली ग्राम अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने समस्त रामभक्त ग्रामवासी का आभार व धन्यवाद प्रेषित किया गया।
