पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

आर्दश विद्या मन्दिर माध्यामिक विद्यालय नांदिया के भैया विशाल सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह जी एवं बहिन भूमिका पुत्री श्री नारायण लाल घांची ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं परीक्षा 2025-26 में क्रमशः 96.17 प्रतिशत व 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सीमित संसाधनों के बावजूद भैया, बहिन ने अपनी मेहनत, स्व-अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से यह शानदार सफलता हासिल की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी,कक्षाचार्य लक्ष्मण सेन एवं आचार्य अशोक कुमार,दलजीत कुमार एवं समस्त आचार्य -आचार्या ने घर जाकर विशाल सिंह व भूमिका का माला पहनाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार भाटी, प्रवक्ता भावेश घांची ने बताया कि विशाल व भूमिका की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य का प्राप्त किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply