
सिरोही , राजस्थान .
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
रोहिड़ा।
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के भैया श्रवण कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार ने 91.00% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की, वहीं भैया वैभव पुत्र श्री जितेंद्र कुमार ने 90.00% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिवार की ओर से दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं लगन की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं आचार्य /आचार्या के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
