जन संघर्ष समिति पिंडवाड़ा ने प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से की भेंट ।

पिण्डवाड़ा। जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन…*

पिण्डवाड़ा, 19 मार्च। पिंडवाड़ा रेलवे जंक्शन को लेकर चल रहा जन आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जन संघर्ष समिति, पिंडवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद लुंबाराम चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।
बैठक के दौरान पिंडवाड़ा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों एवं जनभावनाओं को प्रमुखता से उठाया गया।
(1) पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन के यात्री भार डाटा में कथित छेड़छाड़ के मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और धरातल की वास्तविकताओं को देखते हुए वर्ष 2016 में हुए मारवाड़ बागरा से पिंडवाड़ा (वाया सिरोही) एवम 2017 में उदयपुर से पिंडवाड़ा का सर्वे जो हुआ था उसको यात्री भार कम बता कर रोक कर नए सर सरूपगंज से सिरोही को जोड़ने हेतू सर्वे के आदेश को निरस्त कर वर्ष 2017 मारवाड़ , बागरा ( जालौर) से सिरोही रोड (पिंडवाड़ा ) वाया सिरोही एवम् खरवा चंद्रा (उदयपुर) से सिरोही पिंडवाड़ा की FLS सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पुनः बहाल कर बजट स्वीकृत किया जाए।
(2) पिंडवाड़ा के एल सी_104 पर अंडर ब्रिज निर्माण हेतु सवा दो साल पूर्व ₹5.68 करोड़ स्वीकृत करने पर श्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सिरोही रोड/पिंडवाड़ा व्यापार मंडल की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्य को मंत्री जी ने तुरंत प्रभाव से प्रारम्भ करवाने का आदेश दिया
(3) श्री मंत्री जी द्वारा आयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का शिल्पकला का अधिकतर काम पिंडवाड़ा में ही होने का अवगत करवाने पर भावनगर-अयोध्या ट्रेन का ठहराव पिंडवाड़ा नहीं होने से ठहराव का तुरंत आश्वासन दिया।
(4)लोकल पैसेंजर ट्रेन डी एम यु अहमदाबाद से आबूरोड तक चलती हैं उसको बढ़ाकर फालना तक तुरंत प्रभाव से सालू करने का आश्वासन दिया गया।
(5) लंबी दूरी की ट्रेनों जैसे जोधपुर-बैंगलोर,आश्रम,पिंडवाड़ा मे ठहराव हेतु भी चर्चा हुई जिस पर मंत्री जी ने सकारात्मक रुख अपनाया।
(6) उत्तर पश्चिम रेलवे का सबसे व्यवस्थम रूट जयपुर/जोधपुर,से अहमदाबाद/मुंबई पर टिकट की काफी समस्या रहती हैं इसलिए इस रूट पर नयी ट्रेन एवम् पहले से चालू ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाए इसकी भी मांग रखी.
(7) मारवाड़ जंक्शन से साबरमती/अहमदाबाद तक छोटे स्टेशनों पर अग्रेजों के शासन काल में भी 4 गाड़िया चालू थी किंतु अब विकसित भारत में लोकल गाड़ियां नहीं है अतः लाेकल गाडिया हेतु निवेदन करने पर चालू करवाने का आश्वासन दिया ।
बैठक के दौरान इन सभी विषयों पर चर्चा की गई तथा क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं को तथ्यों के साथ गंभीरता से रखा गया।

रेल मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच करवाने तथा धरातल की वास्तविकताओं और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में निम्न सदस्य उपस्थित रहे बैठक में जन संघर्ष समिति पिंडवाड़ा के अध्यक्ष प्रकाश रावल, सुरेश बोराणा, सचिव रोहित रावल, थान सिंह राठौड़, हरीश पटेल, व योगेश रावल उपस्थित हैं।

Share.
Leave A Reply