सिरोही, राजस्थान ।

बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न।
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा स्थित मेघवाल वास बस्ती में बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनाराम (प्रांतीय संस्कार प्रमुख, जोधपुर) तथा अध्यक्षता अर्जुन राजपुरोहित (जिला संस्कार प्रमुख, सिरोही) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहनलाल परिहार (पंचायत समिति सदस्य), हिन्दूराम (प्रधानाचार्य), रूपेश प्रजापत (सेवा प्रमुख), मांगीलाल, स्वरूप राजपुरोहित, रविंद्र परिहार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य, प्रेरणादायक भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित ग्रामवासियों व अभिभावकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथियों ने संस्कार केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र देवासी ने किया।
अंत में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किया गया तथा सभी ग्रामवासियों, अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Share.
Leave A Reply