पिण्डवाड़ा,राजस्थान ।

IIFL फाउंडेशन और सृष्टि सेवा समिति के तत्वाधान में सखियों की बाड़ी के केंद्रो पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

IIFL फाउंडेशन और सृष्टि सेवा समिति के तत्वाधान में अंतर्गत कलस्टर डिंगार में विगत 8 वर्षो से सखियों की बाड़ी केंद्रो का संचालन किया जा रहा है जिसमे बोरा वाली ढाणी,नाडी फली ,केर मगरा सखियों की बाड़ी केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमे केंद्र पर पढ़ने वाली बालिकाओं के समस्त मातृशक्ति माताओं ने भाग लिया केंद्र पर स्वागत और परिचय कार्यक्रम रखा गया जिसमे दक्षा शिक्षिका द्वारा तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों के लिए चर्चा की गई महिलाओं के योगदान का सम्मान करने के लिए ,लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए, महिला की समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सरल संदेश दिया केंद्र पर माता ने बच्चों ने दक्षा शिक्षिका द्वारा रंगोली बनाई गई जिसमें बच्चों की पढ़ाई की स्थिति को बताना माता से चर्चा की गई मां बेटी के साथ में खेल गतिविधि की गई इसमें चम्मच नींबू खेल, रस्साकशी ,छोटी दौड़ प्रतियोगिता, माता से बातचीत की महिलाओं के अधिकार के बारे में लड़कियों की शिक्षा का महत्व, बाल विवाह से बचाव ,महिलाओं का आत्मविश्वास पर चर्चा की गई खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माता तथा बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया अंतिम में माताओ का धन्यवाद किया गया। आज के कार्यक्रम में ब्लॉक पिंडवाड़ा के ब्लॉक हेड मनोहर मीणा,कलस्टर इंचार्ज दाराराम दक्षा शिक्षिका रवीना कुमारी और बालिकाओं और माताओं की उपस्थिति रही।धन्यवाद

Share.
Leave A Reply