पिण्डवाड़ा, राजस्थान ( पिराराम प्रजापत) ,

पंचायती राज चुनाव में आर्थिक आरक्षण को 10% करने को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन/आज क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन श्री प्रताप फाउंडेशन द्वारा उपखंड अधिकारी पिंडवाड़ा को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें होने वाले पंचायती राज चुनाव में आर्थिक आरक्षण(EWS ) पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन करके 10% आरक्षण दिया जावे ज्ञापन में सामाजिक न्याय का प्राकृतिक रूप से उल्लेख करते हुए कहा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते है वह राजनीतिक प्रतिनिधत्व से वंचित हो जाता है महंगे होते चुनावो से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की भागीदारी कम होती जा रही है ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत राज और स्वशासन राज्य सूची में होने से राज्य सरकार को नियम बनाने का अधिकार है जिससे यह परिवर्तन कर सकती है2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय चुनावो से पूर्व अधिनियम में संशोधन कर एस टी ,एस सी और ओबीसी की तर्ज पर EWS को भी आरक्षण दिया जावे ज्ञापन देने में प्रताप सिंह सादलवा, पुष्पेंद्र सिंह बनास, सज्जन सिंह विरोली, बाबू सिंह विरोली, अचल सिंह पिंडवाड़ा, जसवंत सिंह झाड़ोली, सज्जन सिंह विरोली, पाबू सिंह सादलवा, गणपत सिंह झाड़ोली, राजेंद्र सिंह ऊंद्रा, महिपाल सिंह ऊंद्रा उपस्थित थे ।

Share.
Leave A Reply