माउंट आबू ( किशनलाल) ,

सिरोही, राजस्थान ।

यूजीसी बिल के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

आबू पर्वत। अखिल भारतीय एससी एसटी एकता मंच/एससी एसटी संघर्ष समिति के संगठन की ओर से गुरुवार को यूजीसी बिल के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी आबू पर्वत को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित यूजीसी बिल उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसलिए केंद्र सरकार को इस बिल को शीघ्र लागू करवाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी आबू पर्वत को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज इस बिल का समर्थन करता है और सरकार से इसे जल्द लागू करने की मांग करता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय एससी एसटी एकता मंच के प्रदेश सचिव दिनेश हंस एवं एससी एसटी संघर्ष समिति के नगर अध्यक्ष सुरेश थिंगर, डॉ अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण जैसवार सहित संगठन के पदाधिकारी प्रकाश मेघवाल, मुकेश मेघवाल, सुमित बेरवाल, सुनील चौहान,मंगन चौहान,सुरेश मेघवाल, हरिश राणा उर्फ काबू, ओम प्रकाश राणा (लवली ), श्याम दिवाना, सुरेश चौहान,करण कोटिया, सुभाष राणा,गोरव चौहान,रमेश धवलेसा, योगेश आदिवाल, गौरव गोयर, मुकेश राणा,और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply