माउण्ट आबू, राजस्थान ।

(किशनलाल)
आबू पर्वत। एससी एसटी संघर्ष समिति, अखिल भारतीय एससी एसटी एकता मंच एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पातालेश्वर महादेव मन्दिर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 05 मार्च को यू.जी.सी. के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम पत्र देकर आभार व्यक्त किया जाएगा। बैठक में एससी एसटी संघर्ष समिति का विस्तार करते हुए नवीन पद पर प्रकाश मेघवाल एवं सुभाष जैसवार को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश (लवली) एवं सुभाष राणा को महामंत्री, सुरेश राठौड़ को संगठन मंत्री, मुकेश मेघवाल को कोषाध्यक्ष, किशन दहिया को मीडिया प्रभारी का पद सौंपते हुए कार्यकारिणी में जोड़ा गया। सभी ने फूलमाला से नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में दिनेश भूरावत ने आय का लेखा जोखा बैठक में प्रस्तुत किया। एवं अंबेडकर सेवा समिति नगर अध्यक्ष लक्ष्मण जैसवार का स्वागत किया गया। साथ ही डॉ. अंबेडकर जयंती मनाए जाने की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में एससी एसटी संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने सभी से आग्रह किया कि सभी एससी एसटी परिवार जन अधिक से अधिक संख्या में यू.जी.सी. का समर्थन पत्र देने हेतु पधारे एवं डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाए जाने में अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही चर्चा की गई कि अंबेडकर जयंती से पूर्व अंबेडकर चौराहा सौंदर्यकरण को लेकर प्रशासन से भेंट कर अवगत करवाया जाएगा।
बैठक में मगन चौहान, प्रकाश मेघवाल, सुभाष जैसवार, सुरेश राठौड़, दिनेश हंस, करण कोटिया ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में एससी एसटी समाज बंधुओं ने भाग लिया।

Share.
Leave A Reply