पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

नांदिया में वार्षिकोत्सव ‘ अरूणोदय 2026 ‘ मनाया
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बन्नासा चंन्द्र वीर सिंहजी नांदिया, अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत, व्यवस्थापक अमृतलाल जी प्रजापत विशिष्ट अतिथि प्रवीण जी प्रजापत कोजरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में बहिनों द्वारा सामूहिक नृत्य, सामूहिक एवं विद्य एकल गीत, साहसिक कार्यक्रम, पिरामिड प्रदर्शन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्या भारती के विद्यालयों में बालको में अच्छे संस्कारों का रोपन कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने बताया कि विद्या भारती के विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ संस्कार पक्ष मजबूत हो व बालक देश का एक अच्छा नागरिक बन सके, ऐसी शिक्षा दी जाती है। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्षभर होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों अभिभावक, माता-बहिनें, भैया बहिनो का सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्थानीय विद्या मंदिर के आचार्य बंधु, भगिनी उपस्थित रहे।

