पिण्डवाड़ा/ राजस्थान ।

नांदिया में बालिका विद्यालय को स्कूल के शिक्षक वर्मा ने स्मार्ट टीवी और साउंड स्पीकर भेंट किया

निकटवर्ती गाँव नांदिया में मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को शिक्षक गुरुदीन वर्मा द्वारा एक स्मार्ट टीवी और साउंड स्पीकर भेंट किया गया।
शिक्षक वर्मा ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 वीं की छात्राओं के विदाई समारोह को मंगलकामना दिवस के रूप में आयोजित किया गया जिसमें उनके द्वारा सम्बंधित विद्यालय को 43 इंच की स्मार्ट टीवी और साउंड स्पीकर भेंट किया गया। उन्होंने गत वर्ष स्थानीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में इस विद्यालय को स्मार्ट टीवी देने की घोषणा की थी और उस घोषणा को उन्होंने आज साकार रूप दिया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों पूर्व सरपंच सूजाराम, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुभाष रावल, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बलराज सिंह और सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयंती लाल माली द्वारा फूल एवं माला पहनाकर और भामाशाह सम्मान पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया। वर्मा इससे पहले अपने विद्यालय और अपनी जन्मभूमि के विद्यालय को पिछले वर्षों में स्मार्ट टीवी भेंट कर चुके हैं और इस वर्ष उन्होंने खाखरवाड़ा के विद्यालय को प्रिंटर और अपने विद्यालय को 75 पोषाहार थालियां भेंट की है। तथा उन्होंने पिछले वर्ष अपने विद्यालय के प्राथमिक परिसर के बरामदे और हॉल का रंग रोगन भी करवाया है। वह स्थानीय गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में नियुक्त है जो बारां जिले के मूलनिवासी है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक धनराज लोहार, गणेश कुमार गुर्जर, सांकलाराम देवासी, नरेन्द्र सिंह , शिक्षिका सुषमा चौधरी, पिंकी पटेल, साधना मीणा, नर्वदा मीणा और ग्रामवासियों ने वर्मा के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयंती लाल माली ने आभार व्यक्त किया
ज्ञात हो कि वर्मा शिक्षक होने के साथ साथ एक अच्छे साहित्यकार भी है जिनके द्वारा 3000 से ज्यादा रचनाओं को सृजन किया जा चुका है और वो 300 से सम्मान बापत्र प्राप्त कर चुके हैं तथा 200 से ज्यादा साझा काव्य संग्रहों और 25 से ज्यादा समाचार पत्रों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है।

Share.
Leave A Reply