पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
मालेरा में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं व पुरुषों ने केसरिया साफा पहनकर विशाल शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा रामेश्वर गेट से प्रारंभ होकर सामरधरा, घरट, मालेरा, मोरस होते हुए टोल नाका पहुंची। यात्रा में डीजे, बाइक, रिक्शा, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के बाद टोल नाका स्थित मैदान में धर्मसभा का आयोजन हुआ। आरएसएस के जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख गोपाल कृष्ण गंज ने सनातन धर्म, समाज में एकता और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया।
समारोह में अरविंद पूरी महाराज, मंगल महाराज, सांकला महाराज, लाला महाराज, साध्वी मीठी बाई सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक समाराम, कार्यक्रम संरक्षक रमेश रावल (मालेरा), संयोजक सरमा राम, सहसंयोजक धुलाराम, कोषाध्यक्ष रूपा राम सहित पूरी समिति मौजूद रही। अंत में महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
मालेरा मंडल में भव्य हिंदू सम्मेलन, शोभायात्रा से भगवामय हुई धर्मनगरी