माउण्ट आबू, राजस्थान ।

(किशनलाल) ,

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984

माउंट आबू : नक्की झील के तट पर स्थित कष्टभंजन श्री हनुमान जी मंदिर का 38 वां वार्षिक उत्सव समारोह पूर्वक संपन्न , आबू गौड़ सरगरा समाज ने किया आयोजन

माउंट आबू । शनिवार को नक्की झील तट पर आर्य समाज पार्किंग के पास स्थित कष्टभंजन हनुमान जी मंदिर पर आबू पर्वत गौड़ सरगरा समाज द्वारा 38 वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया । आयोजन में 27 गांव के गौड़ सरगरा समाज के लोगों ने भाग लिया ।

समाज के लोगों ने मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ तथा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया । शाम को धांधपुर से आए भजन कलाकार तगाराम एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई । भक्ति संगीत का यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा जिसमें समाज के सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति दी और बाहर से आए पर्यटकों ने भी भजन संध्या का आनंद लिया । भक्ति संगीत की स्वर लहरियों पर सभी के कदम खूब थिरके।
समाज के अध्यक्ष समरथ धानक , कोषाध्यक्ष राजू भाई धानक तथा उपाध्यक्ष प्रभात राठौड़ ने आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

Share.
Leave A Reply