https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984

पिण्डवाड़ा, राजस्थान

मंगलकामना दिवस:- आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा दशमी के भैया बहिनों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामना दिवस समारोह का आयोजन

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, नांदिया के प्रांगण में विद्या मंदिर की अंतिम कक्षा दशमी के भैया-बहिनों के लिए ‘मंगलकामना दिवस’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान जयंतीलाल जी माली द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने संदेश दिया कि परीक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि धैर्य और कड़े परिश्रम की कसौटी है। उन्होंने भैया-बहिनों को ‘स्वदेशे पूज्यते राजा, विद्वान सर्वत्र पूज्यते’ का मंत्र देते हुए निरंतर सीखने की प्रेरणा दी साथ ही अतिथि महोदय श्रीमान जयंतीलाल जी माली ( प्रधानाचार्य राजकीय बालिका विद्यालय, नांदिया ) ने भैया-बहनों को आगामी बोर्ड कक्षा दशमी की परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासित रहकर लक्ष्य प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।
कक्षा दशमी के भैया-बहिनों ने विद्या मंदिर में बिताए अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया, गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की एवं इस पावन अवसर पर विद्या मंदिर को भौतिक संसाधन के रूप में 15 कुर्सियाँ सप्रेम समर्पित की साथ ही कनिष्ठ कक्षा ( नवमी ) के भैया बहिनों द्वारा तिलक लगाकर, रक्षा सूत्र बांधकर एवं स्वास्तिक मंत्र के साथ पुष्प वर्षा कर अपने अग्रजों का अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984

Share.
Leave A Reply