पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा – जे. आर. महाविद्यालय पिंडवाड़ा में आज दिनांक 02 फरवरी को आरबीकेएस के संस्थापक परम श्रद्धेय बाबूजी पंडित जीवत राम शर्मा का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जे. एस. पंवार सहित स्टाफ सदस्यों द्वारा बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसी के साथ प्राचार्य महोदय ने बताया कि बाबूजी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र किए गए अभूतपूर्व योगदान के विषय में अवगत कराया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सदस्य निलेश पुरोहित, खुशवंत सिंह, नरेश थिंगोर, देवेंद्र सिंह, दशरत गर्ग एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रहीं।

Share.
Leave A Reply