पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

हिन्दु विराट महासम्मेलन मे उमड़ा धर्मावलम्बियों का सैलाब

पिण्डवाड़ा। धर्मनगरी पिण्डवाड़ा के विवेकानंद क्षेत्र मे हिन्दु सम्मेलन मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जहाँ कलश यात्रा मे पारम्परिक वेशभूषा मे 225 मातृ शक्ति ने मंगल गीत से शोभायात्रा का मान बढ़ाया वहीं केसरिया साफा पहने युवा भी शोभयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे।
जिन जिन मोहल्लों से शोभायात्रा निकली लोगों ने अपने घरौं के उपर से पुष्प वर्षा की। जहाँ रथ, ऊंट, घोड़ों के साथ ढोल नगाड़े गुंजायमान थे वहीं जय जय श्री राम के नारे भी वातावरण मे गूंज रहे थे।
सम्मेलन मे अजारी मार्कुंडेश्वर धाम गादीपति रेवनाथजी महाराज, चेतन भारतीजी महाराज, गोविंद वल्लभदासजी महाराज,राजूगीरीजी महाराज,मंगलपुरीजी महाराज,दयालु चरणजी महाराज का सानिध्य रहा।
मुख्यवक्ता के रूप मे शम्भूसिंहजी बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जोधपुर प्रांत ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हिंदुत्व की महिमा पर विस्तार से जानकारिया दी। उन्होंने कहा कि पूर्व कोंग्रेस सरकार ने इतिहास को तोड़ मरोड़ कर आक्रांताओं का महिमामंडन किया हिन्दुओं को कमजोर करने का कृत्य किया , आज स्वयं सेवक संघ पुनः हिन्दुओं मे जाग्रति लाने का काम कर रहा है।
सम्मेलन मे आए 5000 सभी हिन्दु भाई बहनों ने पलाश के दोनों मे भोजन प्रसादी ग्रहण की।

रिपोर्ट पीराराम प्रजापत, झाड़ोली

Share.
Leave A Reply