पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र भारजा रविदास जयंती बड़ी उत्साह से मनाई | भक्ति और भाईचारे का संगम |
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में स्थानीय मेघवाल वास बस्ती स्थित रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। केंद्र मे चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन इस अवसर पर भैया बहनों ने बढ़ चढ़कर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया इस अवसर पर बस्तीवासियों ने न केवल गुरु रविदास जी के चरणों में मत्था टेका, बल्कि उनके बताए गए ‘समानता और सेवा’ के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
भजन-कीर्तन से गुंजायमान हुआ वातावरण श्री मति बदी देवी परिहार द्वारा भैया बहनों को कॉपी वितरण की गई संस्कार केंद्र उपाध्यक्ष समिति कांता देवी को संस्कार केंद्र प्रभारी पोपटलाल रोहिन संचालक भरत कुमार ने
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भजनों की अमृत वर्षा हुई। स्थानीय भैया बहिनों ने भजन गीत कविता प्रस्तुत और केंद्र के भैया बहनों ने गुरु महिमा के भजनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा मेघवाल वास जय रविदास के जयकारों से गूँज उठा।
सामाजिक समरसता का संदेश
समारोह में वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संचालक भरत कुमार उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाकर मानवता का संदेश दिया था। इस कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष कांता देवी प्रभारी पोपटलाल रोहिन संचालक भारत कुमार नाजु देवी इंका देवी राजू दिनेश मलिका कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे

Share.
Leave A Reply