जावाल,सिरोही/ राजस्थान ।

(चौथमल सूर्याल )
संत शिरोमणि श्री रवी दास जी महाराज की जयंती मनाई गई
जावाल कस्बे में मेघवाल समाज द्वारा श्री बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में महान संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 649 वें जन्म जयंती को बड़े ही हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाई गई
श्री रविदास जी महाराज का मेघवाल समाज में विशेष स्थान है, समाज में उनका महत्व व आस्था भी श्री रामदेव जी महाराज के समान ही है,क्योंकि रविदास जी ने समाज में छुआछूत को खत्म करने के लिए एवं समानता लाने के लिए, पाखंडवाद व अंधविश्वास मिटाने के लिए, निर्गुण भक्ति करते हुए समाज को नई दिशा दी थी, वे मूर्ति पूजा अंधविश्वास व छुआछूत के सख्त खिलाफ थे, इसलिए संत रविदास जी,,मेघवाल समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के भी आराध्य देव है, जिनका उनके हृदय में विशेष स्थान है, आज उनका 649 वा जन्म उत्सव को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ में मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी संत श्री चेतन दास जी महाराज व गौतम दास जी द्वारा,रविदास जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए, इनको धूप बत्ती की गई तथा प्रसाद का भोग लगाया गया
इस अवसर पर कई समाज बंधुओ ने श्री रविदास जी के जीवनी पर अपने विचार रखें,
श्री रविदास जी व श्री बाबा रामदेव जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा
समाज बंधुओ ने उनके बताए हुए आदर्शों पर चलते अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया

Share.
Leave A Reply