माउंट आबू ,सिरोही / राजस्थान ।

किशन दहिया की रिपोर्ट ।

करीब 1.5 करोड़ लागत की योजनाओं का हुआ आज विधिवत शिलान्यास

पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया प्रधान पुजारी भरत रावल ने पूजा अर्चना के साथ किया विकास कार्यों का शिलान्यास

99 लाख 17 की लागत से मंदाकिनी कुंड के विकास की रखी आधारशिला

साथ ही अधर देवी मंदिर पर 52.49 लाख के होंगे विकास कार्य

माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान एवं अधर देवी के प्रधान पुजारी भारत रावल रहे मौजूद

Screenshot

केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार विकास के रथ पर निरंतर प्रगति करते हुए नजर आ रही है चाहे बात करें प्रदेश की सड़कों की या फिर विभिन्न विकास कार्यों की तो प्रदेश इस बार विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जहां प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी विकास को लेकर के संकल्प बध हैं के प्रदेश में पर्यटन को ध्यान में रखकर विकास होने चाहिए इसी कड़ी में बात करें प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू के तो माउंट आबू में अब उसे विकास की रफ्तार पर आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है इसी को लेकर के जहां पिछले बजट में मंदाकिनी कुंड एवं अधर देवी मंदिर विकास को लेकर सरकार ने करीब डेढ़ करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की घोषणा की थी जो अब कहीं ना कहीं धरातल पर उतरते हुए नजर आ रहे हैं इसी को लेकर के आज आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने इन योजनाओं का शिलान्यास किया पूजन अर्चन के साथ आज से यह विकास कार्य शुरू हुए आयोजित कार्यक्रम में माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉक्टर अंशु प्रिया पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान समेत भाजपा के पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने कल्पना की की जिस प्रकार का स्वरूप दिख रहा है वह स्वरूप अब धीरे-धीरे बदलता हुआ नजर आएगी ,

Share.
Leave A Reply