पिण्डवाड़ा / सिरोही,राजस्थान ।

IIFL फाउंडेशन द्वारा सखियों की बाड़ी के केंद्रो पर बालिकाओं को स्वेटर,जूते व मोजे वितरित किए

सृष्टि सेवा समिति के तत्वाधान में अंतर्गत कलस्टर डिंगार में विगत 8 वर्षो से सखियों की बाड़ी केंद्रो का संचालन किया जा रहा है जिसमे सखियों की बाड़ी केंद्र काली मगरी,धन्नावत फली, मावलिया फली, राहींन्दरा फली पर IIFL फाउंडेशन के सहयोग से बालिकाओं को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर जूते एवं मोजे तथा दक्षा को जैकेट वितरित किए गए ब्लॉक बाली पिंडवाड़ा के ब्लॉक में कुल 33 केंद्रो पर 990 बालिकाओं को स्वेटर जूते एवं मोजे वितरित किए गए ग्राम पंचायत बसंतगढ़ सरपंच साहब भीखाराम जी गरासिया आंगनवाडी कार्यकर्ता ,सहयोहिनी,आशा, चौपाल बैठक के अध्यक्ष, सदस्य, नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे और ब्लॉक बाली पिंडवाड़ा के ब्लॉक हेड मनोहर मीणा,कलस्टर इंचार्ज शांताराम दाराराम,दक्षा मीरा कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी,चंपा कुमारी उपस्थित रहे। सरपंच महोदय और अभिभावको द्वारा IIFL फाउंडेशन की डायरेक्टर मधु जैन और IIFL फाउंडेशन का धन्यवाद किया।

Share.
Leave A Reply