पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

मति रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संपूर्ण कार्यक्रम जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने बताया रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में
श्री मति रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार प्रजापत द्वारा ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे सम्पूर्ण परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
इस अवसर पर भैया बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, कविता पाठ एवं प्रेरणादायक भाषण नाटक शामिल रहे। भैया बहिनों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत ने अपने उद्बोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया बहिनों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।
कार्यक्रम में विद्या मंदिर परिवार के समस्त आचार्य गण एवं दीदीजी एवं भैया बहिन उपस्थित रहे। अंत में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया।
विद्या मंदिर परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की गई। सभी आचार्य गण राजेंद्र देवासी दीपक सुथार उत्तम सिंह सुरेश देवासी पोपट रोहिन राहुल परिहार जोगाराम जोगसन मुकेश कुमार रोहिन बाबराराम देवासी भावना दीदी संतोष दीदी सुरीली दीदी पूजा दीदी इत्यादि उपस्थित रहे
