पिण्डवाड़ा , राजस्थान ।

आदर्श विद्या मंदिर रोहिड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
रोहिड़ा।
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर रोहिड़ा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्या मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वैष्णव एवं समिति सदस्य श्री गोविंद मालवीय, श्री हरीश भाई माली, श्री गजेंद्र सिंह, श्री नारायणलाल पटेल तथा प्रधानाचार्य श्री शैतान सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्या मंदिर के भैया-बहिनों द्वारा आकर्षक परेड का आयोजन किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति की भावना जागृत हुई।
इस अवसर पर विद्या मंदिर के समस्त आचार्यगण —
श्री जगदीश कुमार, श्री नारायणलाल, श्री राकेश कुमार, श्री मनीष टेलर, श्री हेमंत कुमार, श्री भावेश टेलर, श्री भरत कुमार, श्री पुखराज, श्री सुरेश कुमार (सेवक), श्री दरगाराम (बस चालक)
तथा आचार्याएँ —
श्रीमती संतोष कुमारी, खुशबू माली, हुनल कुमारी, प्रिया कुमारी, छाया कुमारी एवं श्रीमती निरमा गोस्वामी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर के प्रसार-प्रचार प्रमुख श्री राकेश कुमार गर्ग ने दी।

Share.
Leave A Reply