माउण्ट आबू, राजस्थान ।

(किशनलाल) ,

वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे द्वितीय चरण के कार्यक्रमों के क्रम में दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस थाना आबू पर्वत द्वारा ऐतिहासिक अरावली रंगमंच पोलो ग्राउंड आबूपर्वत में सामूहिक गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में जहाँ नारी शक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, वहीं कार्यक्रम में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस थाना आबूपर्वत के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया साथ ही कई देशभक्ति के गीतों से पर्यटन स्थल आबूपर्वत का माहौल देशप्रेम की भावना से भर गया, इस कार्यक्रम में स्थानीय गायक कलाकारों ने बेहतरीन गायकी से देशभक्ति का समाँ बाँध दिया

Share.
Leave A Reply