
सिरोही, राजस्थान ।
(किशनलाल)
सिरोही के माउंट आबू से खबर
माउंट आबू में बर्फीला टॉर्चर जारी
माइनस 5 डिग्री के बाद आज भी जमा देने वाली ठंड
माउंट आबू में जारी है कड़ाके की सर्दी का दौर
कई इलाकों में आज भी जमी है बर्फ की परत
वीकेंड और लगातार छुट्टियां के चलते अच्छी खासी संख्या में पर्यटक पहुंचे माउंट आबू
कड़ाके की सर्दी को महसूस करने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं इन दिनों में माउंट
राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों सर्दी अपने ‘तीसरे डिग्री’ के टॉर्चर पर है। समूचा पर्वतीय क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है और आलम यह है कि जनजीवन पूरी तरह से ठिठुर गया है। बीती रात (शनिवार) को न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इस सीजन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
आज का पारा माइनस 3 देखा जा रहा है और बर्फ की चादर देखी जा रही है मैदानी इलाकों में सोलर प्लेटों पर और गाड़ियों की छत पर बर्फ की परत जम गई है
आज रविवार को भी माउंट आबू में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान माइनस 2 से 3 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड के चलते आज सुबह भी शहर के कई इलाकों में बर्फ की सफेद परत जमी हुई दिखाई दी।
नक्की झील के आसपास के घास के मैदानों और खुले क्षेत्रों में ओस की बूंदें बर्फ की पपड़ी में तब्दील हो गई हैं।
पार्किंग में खड़ी कारों की छतों और शीशों पर बर्फ की मोटी परत को साफ करते हुए लोग नजर आए।
स्थानीय निवासी और पर्यटक सुबह की शुरुआत सूरज की पहली किरण के बजाय अलाव के पास बैठकर कर रहे हैं।
वीकेंड पर पर्यटकों का ‘सैलाब’
हैरानी की बात यह है कि जितनी कड़ाके की सर्दी बढ़ रही है, उतनी ही भारी संख्या में पर्यटक माउंट आबू की ओर रुख कर रहे हैं। लगातार पड़ रही छुट्टियों और वीकेंड (शनिवार-रविवार) के चलते होटलों में भारी बुकिंग देखी जा रही है।
गुजरात और राजस्थान के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग इस ‘बर्फीले अहसास’ को जीने के लिए पहुंच रहे हैं।
नक्की झील, सनराइज पॉइंट और गुरु शिखर पर सुबह से ही पर्यटकों की चहल-पहल देखी जा रही है।
पर्यटक कड़ाके की ठंड के बीच गरम चाय और पकौड़ों का आनंद लेते हुए इस रोमांचक मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अगले 48 घंटों तक तापमान में इसी तरह की गिरावट बनी रह सकती है। हालांकि, 26 जनवरी के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
प्रशासन ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त ऊनी कपड़े साथ रखें, क्योंकि शाम होते ही तापमान तेजी से गिरकर शून्य के नीचे पहुंच जाता है।
