सिरोही, राजस्थान ।

नामदेव छिपा समाज आबू पर्वत द्वारा बसंत पंचमी को संत शिरोमणि नामदेव महाराज के ज्ञानोदय दिवस के रूप में मनाया गया ।
समाज के अध्यक्ष जितेंद्र पराड़िया ने बताया कि बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर भजन का आयोजन किया गया ।
बसंत पंचमी के दिन प्रातः प्रभात फेरी निकाल गई ।
तत्पश्चात संत शिरोमणि नामदेव महाराज एवं विठ्ठल भगवान की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई , जिसमें सभी महिलाओं का एक जैसा परिधान आकर्षण का केंद्र रहा । शोभायात्रा का शहर में भारतीय जनता पार्टी, रामलीला समिति सहित अनेकों संस्थाओं ने जगह जगह पर स्वागत किया गया ।जिसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्काउट ग्राफ ग्राउंड में आयोजित किया गया जहां पर चढ़ावे के बोली लगाई गई एवं स्वर्स्वती माता ,
भगवान विठ्ठल एवं संत नामदेव महाराज की आरती , एवं समाज का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया । इस मौके पर उपाध्यक्ष मनीष सोलंकी , सचिव संजय सोलंकी कोषाध्यक्ष गोपाल चौहान , भूराराम जी, मांसराम जी , सहित समाज बंधु एवं समाज की महिलाएं मौजूद रही ।

Share.
Leave A Reply