सिरोही, राजस्थान ।

पिण्डवाडा 24 जनवरी,
भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर), कॉपी, पेन व पेन्सिल वितरित किये गये.
भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा अर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा(सिवेरा) के 75, राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशवगंज (सिवेरा) के 33, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलिया(सिवेरा) के 58 कुल 166 विधार्थियो को ऊनी वस्त्र (स्वेटर) वितरित किये गये साथ ही पहाडकला के दो विद्यालयों में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कुलदीप सोलंकी के सौजन्य से 230 कॉपी, 100 बॉलपेन व 130 पेन्सिल वितरित किये गये. इस प्रकार परिषद् शाखा द्वारा इस वित्तीय वर्ष में कुल 1200 स्वेटर व अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की जा चुकी है.
इस अवसर पर परिषद् के जसवन्त सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ स्वच्छता, विधार्थियो को नियमित विधालय आने एंव गुरुजनो के मार्गदर्शन में नियमित शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया. स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ झलक रही थी. सिवेरा प्रधानाचार्य एवं पीईईओ बाबूलाल मीणा द्वारा इस नेक कार्य हेतु परिषद् की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी व आभार व्यक्त किया गया.
इस अवसर पर परिषद के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान, नरेन्द्र गुर्जर, कुलदीप सोलंकी, भावना माली, भूराराम माली एंव विधालय के जगदीश शर्मा, ललित नारायण, लक्ष्मण चंदेल, चंदा कुमारी, प्रभुदास, जगदीश रेबारी, चंदा कुमावत, अशोक कुमार, गोविन्द कुमार, हेमंत कुमार, विनोद कुमार, हरीश व प्रतीक गुर्जर आदि द्वारा उपस्थित होकर विशेष सहयोग प्रदान किया गया.
